कन्नौज, मई 3 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में कच्चे आम तोड़ने के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के एक युवक ने तीन नाबालिग किशोरियों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद आरोपित ने तीनों को छोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी एक महिला की तीन नातिनें रविवार को 50 रुपये लेकर समोसा लेने बाजार जा रही थीं। रास्ते में पानी पीने के दौरान उन्होंने पेड़ से कच्चे आम तोड़ लिए। इसी बात से नाराज होकर गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और किशोरियों से 50 रुपये छीन लिए। यह भी पढ़ें- बंधक बनाकर कराया युवक का निकाह इसके बाद तीनों को जबरन अपने घर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच...