आम तोड़ने गए युवक की पेड़ से गिरकर मौत
रायबरेली, मई 29 -- बछरावां (रायबरेली)संवाददाता। रायबरेली जिले के ठकुराइन खेड़ा गांव में आम तोड़ने गए एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की है। ठकुराइन खेड़ा गांव का निवासी सूरज पुत्र चन्द्रशेखर बीती रात करीब 10 बजे अपने साथियों अखिलेश व सुनील के साथ दूसरे की बाग में आम तोड़ने गया था। बताया जा रहा है कि सूरज आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक डाल टूट गई, जिससे वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। साथियों ने परिजनों को सूचना दी। फिर आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.