आम तोड़ने को लेकर विवाद, पिता-भार्इ पर मुकदमा
जौनपुर, जून 12 -- बरसठी,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में आम तोड़ने के मामूली विवाद ने एक गंभीर पारिवारिक झगड़े का रूप ले लिया। गांव की निवासी अंकिता यादव ने अपने ही पिता और भाई के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की देर शाम बुधवार को थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार को दोपहर आम तोड़ने की बात को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। उसके साथ मारपीट की गई और उसे गंभीर धमकियां दी गईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पिता रूपचंद और भाई अमित यादव के खिलाफ बुधवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.