आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर। हरैया थाना क्षेत्र के बलदानडीह गांव में आम तोड़ने के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित जगन्नाथ पुत्र धनपत की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार 10 जून की रात करीब 10 बजे आम तोड़ने को लेकर उसके पट्टीदार पृथीनाथ और अर्जुन पुत्र सुंदर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने हरैया थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अिनल कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक अशोक कुमार को सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.