जौनपुर, मई 1 -- मड़ियाहूं (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव में आम तोड़ने के विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी नंदलाल पटेल ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना 30 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे की है। उनका नाती अपने ही आम के पेड़ से एक आम तोड़ लिया था। इसी बात पर पड़ोसी आकाश पटेल नाराज हो गया और उसने बच्चे की पिटाई कर दी।शोर सुनकर मौके पर पहुंचे नंदलाल पटेल ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भद्दी गालियां देते हुए हाथ में पहने लोहे के चूल्हे से सिर और आंख पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।प्रभारी निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.