अयोध्या, अप्रैल 24 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कटारी केवटहिया गांव में आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिला और उसकी बीमार मां को बेरहमी से पीटा, जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता जयत्री पत्नी अक्षय कुमार के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को उनकी मां घर के बच्चों को आम तोड़ने को लेकर डांट रही थीं। इसी बात पर गांव के ही रीना, गीता, राजन और सोनू गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपित घर में घुस आए और जयत्री के बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले जाकर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उनकी बीमार मां को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वह बेहोश हो गईं। घटना के दौरान पीड़िता का मंगलसूत्र भी ...