आम तोड़ने के विवाद में पीटा, एक ही परिवार के कई लोग घायल
बलरामपुर, मई 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर सेमरी में आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर एक ही परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मोतीपुर सेमरी निवासी श्रीकांत पुत्र जगजीवन राव की तरफ से दी गई तहरीर के अनुसार, गांव में आम तोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसी दौरान गांव खाखादेई निवासी श्यामसुंदर, राजमन पुत्र बेदी प्रसाद व श्यामसुंदर का एक अन्य भाई नाम अज्ञात ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने श्रीकांत पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान जब श्रीकांत को बचाने उनके बेटे सुनील, राहुल, सरोज व पत्नी निर्मला देवी पहुंचे, तो आरोपियों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.