आम तोड़ने के विवाद में दो सगे भाई घायल
मुंगेर, जून 20 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गांव निवासी चरणजीत सिंह एवं अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि गांव के ही प्रह्लाद सिंह के साथ आम तोड़ने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.