आम तोड़ने के विवाद में खूनी झड़प, युवक को मारा चाकू, एक गिरफ्तार
समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताल दशहरा गांव में आम तोड़ने को लेकर बुधवार शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति का सिर फोड़ दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों में रंजीत कुमार झा और सिंटू दास शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ युवक रंजीत कुमार झा की आम बगान में आम तोड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान रंजीत ने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जाता है कि विवाद के दौरान रंजीत कुमार झा की जांघ में चाकू मार दिया गया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे सिंटू दास पर भी हमला कर दिया गया। आरोप है कि धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.