लातेहार, मई 14 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रूद्र गांव में आम तोड़ने के दौरान गुरुवार को एक बच्चा पेड़ से गिरकर घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान रूद्र गांव निवासी 10 वर्षीय आशीष भुइयां, पिता रेनू भुइयां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशीष भुइयां आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक दयानंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...