आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा किशोर, मौत
देवघर, जून 11 -- देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के बासाकोला पंचायत अंतर्गत राजाबांध गांव में बुधवार को पेड़ से गिरने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। मृतक उसी गांव निवासी बल्लु राणा का पुत्र उपेंद्र राणा है। जानकारी के अनुसार उपेंद्र राणा बुधवार को अन्य बच्चों के साथ आम तोड़ने गांव में एक आम पेड़ पर चढ़ा था।
घटना का विवरण आम तोड़ने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल उपेंद्र को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती किया, लेकिन कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.