गोड्डा, जून 2 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में आम तोड़ने के दौरान एक किशोरी के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के छोटा सैबे कुंडी गांव की बताई जा रही है। घायल किशोरी की पहचान रीता पहाड़िन के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रीता पहाड़िन अपने घर के समीप आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ी थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया। संतुलन खोने के कारण वह पेड़ से सीधे जमीन पर गिर पड़ी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद किशोरी दर्द से कराहने लगी, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- आम पेड़ से गिर कर बालक...