आम तोड़ने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट
गोपालगंज, जून 21 -- मांझागढ़। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के लोहखरा गांव में बगीचे से आम तोड़ने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे एवं टांगी से हुए हमले में एक ही पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार लोहखरा गांव में बगीचे से आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि उसने एक लाख रुपये में 80 आम के पेड़ों का ठेका लिया था।
घटना का विवरण रविवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोग अपने हिस्से के पेड़ों से आम तोड़ने के बजाय ठेके वाले पेड़ों से आम तोड़ने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में लोहखरा गांव की शिला देवी, दीपक साह, संध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.