हरदोई, जून 17 -- मल्लावां। आम के पेड़ से आम तोड़ते समय संतुलन बिगड़ने से एक युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव ठठिया जाहिदपुर निवासी अरविंद गांव के निकट एक आम के पेड़ पर आम तोड़ने गया था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए। चिकित्सक डॉ. जितेंद्र पटेल ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई गुड्डू ने बताया कि अरविंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके तीन पुत्र हैं। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हि...