आम तोड़ते वक्त पति व पत्नी को मारापीटा
बस्ती, जून 2 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के करमहिया में पति व पत्नी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। करमहिया निवासी रामकल्प ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह वह अपने आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे और उनकी पत्नी पुष्पा आम एकत्र कर रही थीं। इसी दौरान विपक्षियों ने उन्हें व उनकी पत्नी को अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपी फौजदार यादव, इन्द्रपति, आकाश और जूही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोक कर लड़की को पीटा, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.