देवघर, जून 7 -- देवघर। दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के दौरान एक 9 वर्षीय बालक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हंसडीहा निवासी 9 वषीय करण कुमार है। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन के अनुसार करण घर के पास आम पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। उसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और पेड़ से नीचे गिर पड़ा। गिरने से सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर आए। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार बच्चे की स्थिति चिंताजनक बनी हुई...