मिर्जापुर, मार्च 29 -- मिर्जापुर,संवाददाता। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए आम लोगों,एनडीए के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सांसद ने बारी-बारी से सभी की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करके तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि जन समस्याओं को वरीयता के आधार पर ससमय निस्तारण को कहा। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास कार्य, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष,म...