किशनगंज, अप्रैल 12 -- किशनगंज। संवाददाता आम जनों के लिये प्रत्येक थाना में सुझाव और शिकायत के लिये अब सभी थाना में शिकायत पेटी लगाया जाएगा। शिकायत पेटी लगाने के साथ-साथ जनता से सुझाव, शिकायत एवं फिडबैक प्राप्त करने के लिये क्यूआर स्कैन कोड भी लगाया जाएगा। एसपी संतोष कुमार ने इस नई पहल की शुरुआत की है ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाईल से भी थाना में लगे कोड को स्कैन कर अपना महत्वपूर्ण सुझाव एवं शिकायत आसानी से कर सकेंगें। यह निर्देश एसपी संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्ष को दिया है। इसी माह में अगले सप्ताह तक ये व्यवस्था जिले के सभी थाना में लागू हो जाएगी। फिलहाल एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा है की इस व्यव्स्था को अगले सप्ताह तक अपने अपने थाना में लागू करवा दें। थाना के थानाध्यक्ष स्वयं इस व्यव्स्था को देखेंगे। किसी भी व्यक्ति क...