संतकबीरनगर, मई 26 -- लोहरैया। धनघटा थाना क्षेत्र के लोहरैया चौराहे पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आम जनमानस व श्रद्धालुओं को इस भीषण गर्मी में शरबत का रसपान कराया गया। मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष छेदी लाल ने कहा कि समय-समय पर लोगों को जलपान कराना गरीब दुखियों की मदद करना इस तरह के सामाजिक कार्य मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सदैव किए जाते हैं। आज लोहरैया चौराहे पर गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर शरबत प्याऊ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परमात्मा तिवारी, राजेश चौरसिया, अच्छेलाल, दीनानाथ, सुभाष यादव, सुरेंद्र तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा : अपराजिता क्लब ने किया शरबत वितरण यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा : सोबर्स क्लब ने सराफा बाजार में किया शरबत वितरण यह भी पढ़ें- दशहरा पर्व पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत।

हिंदी हिन्द...