किशनगंज, जनवरी 8 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पुलिस कप्तान सागर कुमार ने गुरुवार की सुबह नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, केस डायरी, लंबित कांडों की स्थिति तथा उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए और अनुसंधान की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आम जनता के साथ करें शालीन व्यवहार निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने कहा कि थाना आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र होता है। ऐसे में फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। महिला, वृद्ध एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.