आम जनता व पिछड़ों के हक हो रहे कमजोर: अजय कुमार लल्लू
बागपत, अप्रैल 5 -- छपरौली विधानसभा क्षेत्र के अशरफाबाद थल गांव में रविवार को आयोजित कांग्रेस के पिछड़ा-अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा सरकार, उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है, जबकि आम जनता और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज सहित अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण भी सुरक्षित नहीं है। देश में जातिगत जनगणना को आवश्यक बताते हुए कहा कि इसकी मांग राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं, लेकिन सत्तारूढ़ दल के नेता दलितों और पिछड़ों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसानों के लिए नुकसानदेह बताते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सम्मेलन में मौजूद राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.