आरा, मार्च 22 -- करनामेपुर और तीयर थानों का निरीक्षण किया आरा। पुलिस अधीक्षक राज की रविवार को करनामेपुर और तीयर और थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बारी-बारी से दोनों थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों और दस्तावेजों सहित अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राज ने तीयर थाने में महिला पुलिसकर्मियों को लेकर निर्मित सिपाही बैरक का भी निरीक्षण किया। इसके बाद थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के शीघ्र निष्पक्ष व प्रभावी अनुसंधान एवं निष्पादन सुनिश्चित करने का दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने आगामी चैती छठ और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.