रिषिकेष, जनवरी 7 -- भाजपा वर्ष 2027 में होने वाले विस चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई है। पार्टी में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ऋषिकेश में पूर्व पार्षद सहित आठ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बुधवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के आठ लोगों को पार्टी की सदस्यता दी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से लोग लगातार जुड़ रहे हैं और पार्टी दिन प्रतिदिन विश्व की सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनी हुई है। भाजपा की कार्यशैली आम जनता को प्रभावित करती है इसलिए सब लोग पार्टी के साथ जुड़ने के इच्छुक रहते हैं। ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यक्तियों से जुड़कर कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.