जहानाबाद, जनवरी 3 -- संगठन विस्तार को लेकर हुई जन सुराज की बैठक जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक की, जिसमें संगठन के विस्तार, मजबूती और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक में वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी एवं अमजद हुसैन की विशेष उपस्थिति रही। रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि बीते समय में राजनीतिक चुनौतियां सामने आई हों, लेकिन आम जनता के मन में परिवर्तन की आकांक्षा आज भी कायम है। जन सुराज का उद्देश्य निरंतर है और संगठित प्रयासों तथा जनसमर्थन के माध्यम से इसे आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक के दौरान संगठनात्मक ढांचे, कार्यकर्ताओं की भूमिका, भावी रणनीतियों और जमीनी स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.