सोनभद्र, मई 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को तीन सूत्री मांगों को लेकर पत्रक सौपते हुए समस्याओं का निस्तारण कराये जाने की मांग की। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा ने रेलवे क्रासिंग पर बन रहे आरोबी से होने वाली समस्याएं जो वहाँ के रहवासियों की हैं, उस पर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि लगभग छह लाख लोगों के लिए उक्त रास्ता लाइफ लाइन है। कहा कि बिहार, खलियारी, रामगढ़, पन्नूगंज से आने वाली छोटी गाड़ी बाइक को चतरा से धंधरौल बांध होते हुए मुख्यालय से जोड़ा जाय तथा मुख्यालय से वापस जाने वालों को चुर्क-सिल्थरी से सजौर नहर की पटरी से पन्नूगंज खलियारी मार्ग पर जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि बड़ी गाड़ियों को बेलखुरी तिवार...