आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम
समस्तीपुर, मई 23 -- समस्तीपुर। डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं और परिवाद डीएम के समक्ष रखे। जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ, अतिक्रमण तथा अन्य विभागों से संबंधित मामलों की शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण वाद निष्पादित कर अतिक्रमण हटाने का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.