आम छांटने को लेकर ठेली पर विवाद, विक्रेता को पीटने का वीडियो वायरल
कन्नौज, जून 18 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। जीटी रोड स्थित बिजली उपकेंद्र के पास आम खरीदने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार युवकों ने एक आम विक्रेता के साथ मारपीट कर दी। बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। मोहल्ला आजाद नगर निवासी नौशाद बुधवार देर शाम बिजली उपकेंद्र के गेट के समीप आम की ठेली लगाए हुए था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे कुछ युवक आम खरीदने लगे। आरोप है कि युवकों ने आम छांटना शुरू कर दिया, जिस पर विक्रेता ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और नौशाद के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने विक्रेता को जमीन पर गिराकर पीटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.