आम चुनने गए बच्चों पर गिरी बिजली, 13 वर्षीय बच्ची की मौत
जामताड़ा, जून 17 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे प्रखंड के अंबा गांव में आए आंधी-तूफान और हल्की बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुंडहित लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबा गांव के पांच बच्चे हल्की बारिश के बीच आम चुनने के लिए आम के पेडों के पास गए थे। इसी दौरान आम के पेड़ के निकट अचानक बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से श्रेया बाउरी (13 वर्ष), पिता जलंधर बाउरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दिनू दास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.