आम चुनने के दौरान सांप के डंसने से बच्ची की मौत
बगहा, जून 18 -- बेतिया,एक संवाददाता । चनपटिया थाना क्षेत्र के वार्ड -2 में में सांप के डंसने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।बच्ची उमेश राम की बेटी अंजू कुमारी (12) के रूप मे हुई है। बताया जाता है कि बुधवार को बच्ची आम चुनने के लिए घर के समीप बगीचे में गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे विषैले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान शाम उसकी मौत हो गई। गुरुवार को वह अन्य बच्चों के साथ बगीचे में गिरे आम चुन रही थी। इसी दौरान उसके पैर में अचानक सांप ने काट लिया। पहले तो बच्ची ने इसे सामान्य चोट समझा, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। शरीर में झनझनाहट और चक्कर आने की शिकायत होने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। गुरुवार को जीएमसीएच मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.