रायबरेली, सितम्बर 10 -- अमावां संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक एलडीएम सुबोध मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहीं प्रमुख बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा की गई। स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम युवा योजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। एलडीएम वित्तीय समावेशन के तहत बैंकिंग सुविधाओं को घर-घर पहंुचाने के लिए सभी बैंक शाखायें तत्पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अग्रणी बैंक कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए क्रिसिल फ़ाउंडेशन की टीम भी जिले के प्रत्येक विकास खंड में वित्तीय साक्षरता प्रदान कर रही है। बैंकें वित्तीय जागरूकता संबंधी कार्यों में उनकी सहायता भी ले सकती हैं। आम ग्राहकों से बैंक कर्मी मित्रवत व्यवहार करें। ग्राहकों को योजनाओं के...