मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला पड़ाव पोखर के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला खुशबू देवी की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुशबू देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव निवासी मुन्ना सहनी की पत्नी थी। थानेदार चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि महिला का पति तमिलनाडु में रहता है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों की माने तो घटना में महिला का पैर कट गया। यह भी पढ़ें- आरा-मोहनिया हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत शरीर कई अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट लगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...