आम खिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म, रिपोर्ट
रामपुर, जून 23 -- केमरी। दादा-दादी के साथ रह रहे एक दस वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने आम खिलाने के बहाने घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में रहकर काम करता है। उसका 10 वर्षीय बेटा गांव में ही अपने दादा-दादी के साथ रहता है। सोमवार को जब वह अपने गांव आया तो उसके बेटे ने बताया कि शनिवार की शाम गांव का ही एक युवक उसे आम खिलाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.