लखनऊ, दिसम्बर 15 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। पुरसेनी गांव स्थित एक फार्म हाउस में लगे आम के 19 पेड़ चोरी छिपे काट दिए गए। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो गेट बंद कर भीतर घुसने नहीं दिया गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वन विभाग टीम भीतर दाखिल हो सकी। जहां आम के पेड़ों को काट कर लकड़ियां गायब कर दी गई थी। वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुरसेनी में गोगा फार्म हाउस है। जिसमें आम का बाग था। पेड़ों के काटे जाने की सूचना मिलने पर 11 दिसम्बर को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो फार्म हाउस के सुरक्षा कर्मियों ने मुख्य गेट बंद कर लिया। काफी प्रयास के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो वन दरोगा राज कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने गेट खोला। वन विभाग की टीम ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.