सहरसा, मार्च 7 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश बगीचे इन दिनों आम के मंजरों से लदे हुए हैं। पेड़ों पर बड़ी मात्रा में मंजर देख किसानों में अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों के अनुसार कई वर्षों बाद आम, लीची और सहजन के पेड़ों में इतनी अधिक मात्रा में मंजर और फूल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि किसानों की खुशी के साथ चिंता भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में बंदर, जंगली सूअर और नीलगाय का उत्पात लंबे समय से बना हुआ है। फल लगते ही बंदरों के झुंड बगीचों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।किसानों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। किसानों ने जिला प्रशासन से जंगली जानवरों के उत्पात से बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.