छपरा, मार्च 7 -- फोटो- 1 तरैया के डुमरी में आम के पेड़ पर बंदर कर रहे आम के मंजर नष्ट तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदरों के झुंड आम के पेड़ों पर चढ़कर मंजर को नष्ट कर रहे हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं। डुमरी, अंधवारी, मुकुंदपुर, राजधानी, चंचलिया, भटौरा, नंदनपुर, संग्रामपुर, आकुचक सहित दर्जनों गांवों में बंदरों का आतंक फैला हुआ है। किसान जब बंदरों को भगाने का प्रयास करते हैं तो वे हमला कर देते हैं। इस संबंध में किसान सुरेंद्र सिंह, अमरनाथ महतो, नागेंद्र प्रसाद और संजीव सिंह ने बताया कि यदि वन विभाग द्वारा इन बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो लाखों रुपये की आम की फसल नष्ट हो जाएगी। किसानों ने मंजर को बचाने के लिए महंगी दवाओं का छिड़काव भी किया है, लेकिन बंदरों के कूद-फांद से अधिकांश मंजर नष्ट हो गए हैं। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.