बलरामपुर, अप्रैल 26 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलखी बढ़या स्थित आम के बाग में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आकर देवेन्द्र कुमार मिश्र व राघवेन्द्र मिश्र का लगभग चार एकड़ में लगे फलों से लदा आम बाग भारी क्षति हुई है। आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बावजूद उस पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका, जिससे आम को नुकसान हुआ। देवेन्द्र व राघवेन्द्र के मुताबिक इस अग्निकांड में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।पीड़ित किसान देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हाल ही में बेहतर उत्पादन के लिए बाग में दवा का छिड़काव कराया गया था, लेकिन अचानक लगी आग ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। यह भी पढ़ें- आम के बाग में लगी आग, लाखों रुपये के आम का हुआ नुकसान देखते ही देखते प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.