फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 27 -- फर्रुखाबाद। कायमगंज तहसील क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक आम के बाग में शुक्रवार सुबह 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतका के गले पर मिले निशानों को देखते हुए गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित जफर खान के आम के बाग के पास से शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। तभी उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा। मृतका लाल-सफेद रंग का स्वेटर और काले रंग की प्रिंटेड पजामी पहने हुए थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घंटों की मशक्कत के बाद भी स्थानीय लोग महिला की पहचान नहीं कर सके। घटनास्थल की स्थिति को देखकर इलाके में हलचल मच गई। महिला के गले पर कसने के गहरे निशान पाए गए हैं। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी भ...