बलरामपुर, जून 22 -- ललिया, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के हाथीगर्दा गांव में सोमवार सुबह एक वृद्ध साधु का शव आम के बाग में पेड़ की डाल से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हाथीगर्दा गांव निवासी 65 वर्षीय जटाशंकर तिवारी साधु के रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए गांव के पश्चिम स्थित आम के बाग की ओर गए थे। वहां एक पेड़ की डाल से गमछे के सहारे उनका शव लटका देख लोगों के होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- आम के बाग में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची ललिया थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच...