आम के बाग को उजाड़ने पर गोपामऊ के दो लोगों पर रिपोर्ट
हरदोई, जून 3 -- टड़ियावां। वन रक्षक राहुल कुमार ने दी गई तहरीर में पुलिस को बताया कि 31 मई की सुबह उन्हें थाना क्षेत्र के पैढाई गांव में आम के बाग में सात पेड़ों के कटान की जानकारी मिली। सूचना पर विभागीय टीम के साथ गांव के उत्तर दिशा में अब्दुल गाजी के बाग में पहुंचे। जहां पर सात आम के पेड़ों के ठूंठ मौके पर पाये गए। जानकारी करने पर पता चला कि कटान और ढुलाई का काम गोपामऊ के मोहल्ला लालपीर निवासी अल्ताफ पुत्र नूरमोहम्मद और मोहल्ला अचारजन के हफीज पुत्र रूमी ने किया है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि आरोपी अल्ताफ और हफीज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.