हरदोई, मई 3 -- कल्याणमल, संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भैनगांव में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। भैनगांव निवासी दुलारे 69 वर्षीय पुत्र हुलासी गांव के ही चंद्रपाल सिंह के आम के बाग में मजदूरी पर फसल की रखवाली करते थे। वह रोजाना शाम को घर आकर भोजन करते थे, लेकिन शनिवार रात वह घर नहीं पहुंचे। रविवार सुबह सूचना मिली कि भैनगांव चौराहे के पास सड़क किनारे खंती में पानी में एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान दुलारे के रूप में की और उसे घर ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.