आम के बागों की बोली लगाकर व्यापारियों ने शुरू की खरीद फरोख्त
लखनऊ, अप्रैल 22 -- रहीमाबाद। आम की फसल की बोली लगाकर व्यापारियों ने खरीद फरोख्त शुरू कर दी है। आम बागवानों और व्यापारियों को ईरान अमेरिका में युद्ध के बाद तनाव खाड़ी देशों में आम का निर्यात हो पाएगा या नहीं इस बात की चिंता सता रही है। आम बागवान रघुवीर सिंह बताते हैं कि फल पट्टी क्षेत्र में आम के बागों की खरीदारी बोली लगाकर की जा रही है। स्थानीय आम व्यापारी फसल का आंकलन करके बागों को खरीद रहे हैं। व्यापारी राघवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि ईरान अमेरिका युद्ध तो थमा है लेकिन मलिहाबादी दशहरी का निर्यात इस तनाव के माहौल में कितना होगा । यह स्थिति स्पष्ट न होने के कारण व्यापारी भी चिंतित हैं। फल पट्टी क्षेत्र के बड़े आम बागवान अपने बागों की फसल व्यापारियों को बेच देते हैं। आम व्यापारी देश विदेश में आम का निर्यात करके आम बेचकर मुनाफा कमाते हैं।आम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.