मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- थाना क्षेत्र के ग्राम टाह मदन के नजदीक एक ग्रामीण के आम के बाग़ में पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारा। मृतक की पहचान शिवम निवासी ग्राम नरेंद्रपुर के रूप में हुई है। बुधवार की देर शाम कुछ ग्रामीणों ने देखा कि कुकरझुंडी सत्तीखेड़ा मार्ग के नजदीक आम के बाग में पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो एक युवक पेड़ पर गमछे के फंदे लटका हुआ था । जिसके बाद उन्होंने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मची खलबली सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान शिवम 24 निवासी नरेंद्रपुर के रूप में की, सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।परिजनों के मुताबिक शिवम उत्त...