आम के बगीचे की कटाई के मामले में डीएफओ ने किया निरीक्षण
देहरादून, मई 8 -- देहरादून। डांडा लखौंड स्थित एटीएस कॉलोनी के पीछे आम के बगीचे की कटाई के मामले में वन विभाग ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को डीएफओ मसूरी ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो पेड़ों की अनुमति थी। लेकिन लकड़ी की अवैध निकासी की गई। विभाग अब लकड़ी ले जाने वाली गाड़ी की तलाश में जुटा है। मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद वन मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर पीसीसीएफ रंजन मिश्रा ने जांच बैठाई है। यह भी पढ़ें- वन विभाग ने रोकी एक सप्ताह के लिए निकासी,स्टॉक रजिस्टर मेनटेन और सीसीटीवी लगाने के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.