बांका, मई 4 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। आम की फसल में फलों के समय से पहले झड़ने की समस्या किसानों के लिए बड़ी चिंता का विषय रहती है।विशेषज्ञों के अनुसार, इस समस्या से बचाव के लिए बोरोन का संतुलित प्रयोग एक प्रभावी उपाय साबित हो रहा है। बोरोन सूक्ष्म पोषक तत्व के रूप में फल के विकास, फूलों के परागण और फलों की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- जिले में आम की बागवानी पर मिलेगा 40 फीसदी अनुदानकृषि विशेषज्ञों की सलाह कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि, आम के पेड़ों में फल लगने के बाद यदि उचित मात्रा में बोरोन का छिड़काव किया जाए, तो फलों के गिरने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही सही सिंचाई प्रबंधन भी बेहद जरूरी है। चूंकि अधिक या कम पानी दोनों ही स्थितियां फलों के झड़ने का कारण बन सकती हैं। इसलिए मौसम और मिट्टी की स्थ...