बिजनौर, जनवरी 8 -- रायपुर सादात। थाना नगीना देहात क्षेत्र के रायपुर सादात स्थित गांव मोहलडवाला में गुरुवार को 18 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। थाना नगीना देहात के गांव मोहलडवाला निवासी हिमांशु उर्फ भूरे पुत्र सुरेंद्र शर्मा का शव गुरूवार को गांव के बाहर एक आम के पेड़ से रस्से के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर सीओ नगीना अजनी कुमार और थाना नगीना देहात प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराते हुए शव को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.