आम के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
बोकारो, मई 21 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के मायापुर पंचायत के रोहर गांव के टोला चीना टांड निवासी राजबल रजवार(46 वर्ष) पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे की है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल व्यक्ति को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार घायल व्यक्ति गांव के निकट स्थित एक 20 फिट ऊंचे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था, इसी दौरान वह अपना नियंत्रण खो दिया और जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरने से उसका बायां पैर फ्रेक्चर हो गया और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.