कानपुर, नवम्बर 14 -- थाना क्षेत्र के बिरिया गांव निवासी किसान ने गांव के बाहर खेतों में आम के पेड़ के सहारे प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत की जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। का बिरिया गांव निवासी पैंतालिस साल के किसान विश्वनाथ उर्फ भदइंर् यादव का शव शुक्रवार सुबह गांव के राम प्रकाश यादव के खेत में आम के पेड़ के सहारे लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह रात में खाना खाकर फसल की रखवाली करने की बात कहकर गये थे। परिजन उनकी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। भतीजे अवधेश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। उनकी मौत से भाई भोला व कैलाश के अलावा पत्नी ममता देवी, मां श्यामा देवी, पुत्री विद्यावती का रो-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.