बागपत, सितम्बर 22 -- रमाला। कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह खेत पर जा रहे राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक ने कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। उम्र करीब 55 वर्ष है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। आसपास के थानों में भी पहचान के लिए सूचना भेज दी है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...