औरैया, मार्च 18 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में बुधवार दोपहर एक किशोर का शव आम के पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैदपुर गांव निवासी रवि शंकर शंखवार दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। गांव में उसकी पत्नी पूनम व तीन बच्चे रहते हैं। बुधवार दोपहर उनका बड़ा बेटा 17 वर्षीय निर्मल मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। कुछ देर बाद गांव के काली मंदिर के पास बंबा किनारे लगे आम के पेड़ पर उसका शव मफलर के सहारे लटका मिला।घटना की जानकारी उस समय हुई जब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब...