बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर/मंडावर। बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में आम के पेड़ पर बैठे गुलदार का वन विभाग की टीम ने सफल रेस्क्यू किया। इस दौरान वन दरोगा गुलदार का पंजे लगने से घायल हो गए। सोमवार दोपहर बिजनौर-हरिद्वार मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास आम के बाग में पेड़ पर चढ़े गुलदार को देख हड़कंप मच गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम, वन दरोगा रुचित चौधरी के नेतृत्व में टीम ने पूरे बाग को घेर लिया। टीम ने गुलदार पकड़ने को पेड़ के चारों तरफ जाल फैलाया और आम के पेड़ की उस डाल को काट दिया, जिस पर गुलदार बैठा था। गुलदार डाल सहित जाल में गिरा और वन विभाग की टीम ने सफल रेस्क्यू किया। हालांकि इस दौरान वन दरोगा रुचित चौधरी गुलदार का पंजा लगने से घायल हो गए। वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.